फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रहेजा मॉल के दुकानदारों को बिल्डर नहीं सौंप रहा रिकार्ड, मामला हरेरा पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों का आरोप, नई कार्यकारिणी के संबंध में बिल्डर नहीं मान रहा प्रशासन का आदेश
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित रहेजा मॉल के दुकानदारों ने मॉल संचालकों पर प्रशासन के आदेश न मानने और दुकानदारों को परेशान करने का आरोप लगाया है। मॉल में उपायुक्त, जिला रजिस्ट्रार और जिला नगर योजनाकार के निर्देशों पर चुनाव भी हो चुका है, लेकिन रहेजा बिल्डर नई कार्यकारिणी को रिकॉर्ड सौंपने को तैयार नहीं है। इसको देखते हुए मानव आवाज संस्था के एडवोकेट अभय जैन ने पूरा मामला हरियाणा भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) के समक्ष रखा है।

रहेजा मॉल में दुकानदार नीरज बंसल ने बताया कि इस मॉल में करीब 200 दुकानदार हैं। वर्ष 2013 में उन्हें कब्जा मिल गया था। तभी से बिल्डर दुकानदारों का शोषण कर रहा है। बात पुलिस तक भी जा चुकी है, लेकिन बिल्डर ने अपने रुख में कोई बदलाव नहीं किया। बिल्डर की कंपनी रियल केयर सर्विसेज लिमिटेड के माध्यम से यहां रखरखाव का काम किया जा रहा है। रखरखाव के नाम पर मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं और सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

दुकानदार महा सिंह, पंकज बवेजा, अभिषेक गाबा ने कहा कि 19 नवंबर 2022 को बिजली का बिल नहीं भरने पर बिजली काट दी गई थी। बिजली के बिल के पैसे बिल्डर दुकानदारों से ले चुका था, लेकिन बिजली विभाग में जमा नहीं कराए थे। बिजली काटे जाने से दुकानदारों का काम भी यहां ठप हो गया। काम चलाने के लिए दुकानदारों ने ही मिलकर 27 लाख रुपये बिजली का बकाया बिल भरा।
दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करके मॉल के बाहर पूर्व में धरना भी दिया। सदर थाने में दोनों तरफ के लोगों के बीच बात हुई। फिर भी बिल्डर ने अपनी मनमानी नहीं छोड़ी। बिल्डर यहां से खुद को अलग नहीं करना चाहता।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि जिला उपायुक्त, जिला रजिस्ट्रार और डीटीपीसी के निर्देशों पर यहां का चुनाव हो चुका है। दुकानदारों के आग्रह पर उपायुक्त और रजिस्ट्रार ने आदेश दिया कि बिल्डर सारा रिकॉर्ड नई कार्यकारिणी को सौंप दे। उसके बाद भी बिल्डर ने कुछ नहीं किया। इन सभी को देखते हुए अब मानव आवाज संस्था के अभय जैन एडवोकेट ने रहेजा मॉल के दुकानदारों का केस हरेरा में दायर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें