फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिल्डर ने बंद किया रास्ता, विरोध में लोगों ने लगाया सड़क पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बिल्डर ने बंद किया रास्ता, विरोध में लोगों ने लगाया सड़क पर जाम
- पुलिस के समझाने बुझाने पर हटे निवासी, मंत्री से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 51 स्थित आर्किड आईवीवाई प्रोजेक्ट के पास बंद कर रखा है। इसके विरोध में स्थानीय निवासियों ने रविवार को समसपुर चौक पर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया। बिल्डर और प्रशासन के खिलाफ हाथों में बैनर पोस्टर लिए प्रदर्शनकारियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने बिल्डर और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों की शिकायत थी कि उनकी 18 मीटर सड़क को बिल्डर आर्किड आईवीवाई प्रोजेक्ट के पास बंद कर रखा है। इससे सेक्टर 51 के लोगों को काफी दिक्कत आ रही है। सड़क 25 साल से है, मगर अब रास्ता बंद है। करीब तीन घंटे सड़क पर रहने के बाद पुलिस के समझाने बुझाने पर लोगों ने जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

सेक्टर 51 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रमन यादव ने बताया कि पहले यह सड़क सेक्टर की ही थी। तीन दिन पहले पहले बिल्डर ने 100 बाउंसरों को बुलाकर सड़क पर कब्जा कर लिया है। सेक्टर के आधे से ज्यादा सीवेज लाइन और पानी की लाइनें भी इसी सड़क से गुजरती हैं, जिसे बिल्डर ने बंद कर दिया है। लंबे समय से हाई कोर्ट में इसको लेकर मुकदमा चल रहा था। हाईकोर्ट ने इस सड़क पर बिल्डर के कब्जे का कोई फैसला नहीं दिया है। कोर्ट ने कहा है कि 18 मीटर की जगह 12 मीटर सड़क हो, मगर इन्होंने पूरी सड़क ही बंद कर दी है। इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सड़क पर जाम हटाने के बाद लोग प्रदेश के वन, पर्यावरण और उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के आवास पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों में शामिल आरके सिंह ने बताया कि मंत्री राव नरबीर सिंह ने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के डायरेक्टर के बात कर समस्या का समाधान कराएंगे।


पूनम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें