फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीपीआर-एनपीआर जंक्शन पर टूटे बरसाती नाले का होगा पुनर्निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीआर-एनपीआर जंक्शन पर टूटे बरसाती नाले का होगा पुनर्निर्माण
विज्ञापन

- 2.94 करोड़ रुपये की लागत से जीएमडीए कराएगा निर्माण कार्य

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सीपीआर–एनपीआर जंक्शन पर टूटे मास्टर बरसाती नाले का पुनर्निर्माण कराएगा। इसके लिए करीब 2.94 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट के पास हाईटेंशन टावर शिफ्टिंग के दौरान नाले का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। यह नाला सीपीआर-एनपीआर जंक्शन से सेक्टर-37डी तक जाता है जो बारिश के पानी की निकासी के लिए महत्वपूर्ण है। योजना के तहत यहां आरसीसी मास्टर बरसाती नाले का निर्माण किया जाएगा। करीब 155 मीटर लंबाई में क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

जीएमडीए के अनुसार हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) ने 400 केवी दौलताबाद–सेक्टर-72 और 400 केवी बामनौली–तुगलकाबाद लाइन के एक हिस्से को शिफ्ट करने की मंजूरी जीएमडीए से ली थी। इस दौरान ड्रेन का हिस्सा टूट गया। जीएमडीए ने शर्त रखी थी कि टावर शिफ्टिंग के बाद बिजली निगम अपने खर्च पर ड्रेन को पूर्व स्वीकृत डिजाइन के अनुसार ठीक करेगा।
विज्ञापन

जीएमडीए ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया है। कार्य आवंटित होने के बाद एजेंसी को दो माह के भीतर काम पूरा करना होगा। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि बरसाती नाले को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा जिससे बारिश के दौरान पानी की निकासी बेहतर हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें