फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हेलिकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई, देखने के लिए लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। दुल्हन की विदाई हेलिकॉप्टर से होना इलाके में मंगलवार को पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। नूंह से शादी होकर दुल्हन हेलीकॉप्टर से होडल पहुंची। दुल्हन की अनोखी विदाई को देखने के लिए काफी देर तक लोगों की भीड़ रही। शहर में कृष्णा अपने बेटे वरुण व बेटी कोमल के साथ रहती है। बेटी कोमल सिविल हॉस्पिटल पिनगवा में नर्स के पद पर तैनात है। कोमल की शादी पलवल के होडल निवासी कपिल के साथ तय हुई थी। शादी सोमवार को धूमधाम से संपन्न हो गई। इसके बाद जब विदाई का समय आया तो मंगलवार की सुबह कपिल हेलीकॉप्टर लेकर कोमल को लेने पहुंचे। वहीं, नूंह में हेलीकॉप्टर आने की सूचना पर मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड भी तैनात रही। कोमल की माता कृष्णा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे परिवार के सहयोग से बेटी की शादी काफी अच्छे से हो पाई है। वहीं, लड़के के पिता राजाराम ने बताया कि लड़के व लड़की ने अपनी शादी में कुछ अलग करने की इच्छा जताई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें