गुरुग्राम। राजेंद्रा थानाक्षेत्र अंतर्गत गांव बुढेड़ा के पास नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। बुढेड़ा पुलिस चौकी की टीम मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
बुढेड़ा पुलिस चौकी को सूचना मिली कि नहर में युवक का शव पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से निकाला। युवक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद मोर्चरी में रखवा दिया। जांच अधिकारी प्रह्लाद ने बताया कि उम्र लगभग 32 साल है और उसने पीले रंग की टीशर्ट व नीले रंग की लोअर पहन रखी है। आसपास के क्षेत्र में मृत युवक की पहचान कराने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। ब्यूरो