फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुपर 30 मॉडल से उभरेंगे श्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन से जुड़ी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए गुड़गांव बैडमिंटन एसोसिएशन की बैठक संपन्न
विज्ञापन

गुरुग्राम बनेगा मॉडल बैडमिंटन सिटी, अकादमी को मान्यता देने के लिए तैयार की जाएगी पॉलिसी, अकादमियों से 10 सितंबर तक मांगे सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेलों में श्रेष्ठता की मिसाल बन चुका हरियाणा अब बैडमिंटन के क्षेत्र में भी एक सशक्त और संगठित बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बुधवार को गुड़गांव बैडमिंटन एसोसिएशन की एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई, जिसमें गुरुग्राम को बैडमिंटन का मॉडल जिला बनाने की दिशा में कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें सुपर 30 मॉडल के आधार पर बेहतर बैडमिंटन खिलाड़ी तैयार करने के साथ कॉरपोरेट बैडमिंटन लीग पर चर्चा हुई।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित यह बैठक एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान बैठक में एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट एवं गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार सहित विभिन्न कॉरपोरेट संस्थाओं के प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

30 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयनित करने की तैयारी

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक मॉडल ''''सुपर 30'''' की तर्ज पर ‘बैडमिंटन सुपर 30’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस विशेष प्रशिक्षण योजना के तहत जिले के 30 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयनित कर उन्हें उच्च स्तरीय कोचिंग, पोषण, फिटनेस ट्रेनिंग, मानसिक मजबूती के सत्र और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स का एक्सपोजर प्रदान किया जाएगा। इस योजना को कॉरपोरेट-सहयोग मॉडल के तहत लागू किया जाएगा, जहां कंपनियां सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत बैडमिंटन खिलाड़ियों के प्रशिक्षण व सुविधाओं को प्रायोजित करेंगी।
विज्ञापन






गुरुग्राम बनेगा मॉडल बैडमिंटन सिटी

बैडमिंटन से जुड़ी अकादमियों को मान्यता देने के लिए भी विस्तृत चर्चा की गई, जिसके अनुसार गुरुग्राम को बैडमिंटन के लिए एक मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत निजी बैडमिंटन अकादमियों को मान्यता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस मान्यता प्रणाली में स्टार रेटिंग के तहत कोचिंग की गुणवत्ता, प्रशिक्षकों की योग्यता, उपलब्ध आधारभूत ढांचा, खिलाड़ियों के प्रदर्शन व उपलब्धियां जैसे महत्वपूर्ण मानकों को शामिल किया जाएगा। गुड़गांव बैडमिंटन एसोसिएशन ने सभी निजी अकादमियों से 10 सितंबर 2025 तक सुझाव आमंत्रित किए हैं। देवेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि जो भी अकादमियां उपयोगी, व्यावहारिक और नवाचारी सुझाव देंगी, उन्हें मान्यता संबंधी फाइनल ड्राफ्ट में यथोचित स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें