फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैठक में आनंद मेला पर चर्चा हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति विहार में दुर्गा पूजा का 36वां साल, शनिवार को निकाली जाएगी प्रभात फेरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-22 स्थित मारुति विहार में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर दुर्गा पूजा कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पूजा पंडाल की व्यवस्था पर चर्चा की गई। सुरक्षा, अग्निशमन के उपाय, प्रभात फेरी, पूजा व्यवस्था, आनंद मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि विषयों पर इस बैठक में चर्चा की गई।
इस साल इस कमेटी का गुरुग्राम में दुर्गा पूजा के आयोजन का 36वां साल है। पूजा के आयोजन को लेकर शनिवार को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसी दिन पूजा पंडाल स्थल और सोसाइटी के सामुदायिक भवन में बंगाली समुदाय के लोग रोड पेंटिंग (अल्पना) बनाकर बंगाल की कला संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। बुधवार 14 अक्तूबर को आनंद मेला से पूजा के मुख्य कार्यक्रम का आगाज होगा। 15 अक्तूबर से पूजा के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए, पूजा कमेटी के सदस्य शिव प्रसाद राय ने बताया कि 16 अक्तूबर से लोग मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे। पूजा पंडाल में 16 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक हर शाम 5.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें देश के विभिन्न राज्यों लोक संगीत, नृत्य के कार्यक्रम, म्यूजिकल बैंड, बच्चों के लिए टैलेंट हंट,महिलाओं के शंख बजाने की प्रतियोगिता आदि शामिल हैं। दुर्गा पूजा के इस आयोजन में मारुति विहार सोसाइटी के सभी परिवार शामिल होते रहे हैं। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में संगठन के अध्यक्ष एसके सरकार, महासचिव संदीप मैती, शिव प्रसाद राय, अभिषेक, उपाध्यक्ष रोबिन चक्रवर्ती, सुष्मिता रॉय, पायल डे आदि कई सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें