फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मिलेनियम सिटी की हवा लगातार हो रही जहरीली

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 298 दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। वायु प्रदूषण तीन दिनों में खतरनाक रफ्तार से बढ़ा है। सीपीसीबी बुलेटिन के अनुसार शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स शुक्रवार को 298 पर पहुंच गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी की कगार पर है और स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक माना जाता है। चिंता की बात यह है कि गुरुग्राम में चार एयर मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित होने के बावजूद सीपीसीबी ने केवल तीन स्टेशनों का ही डेटा जारी किया। मानेसर स्टेशन का एक्यूआई शुक्रवार को जारी नहीं हो पाया।
विज्ञापन


प्रदूषण में यह उछाल साफ संकेत देता है कि शहर की हवा तेजी से लाल श्रेणी की ओर बढ़ रही है। वाहनों के बढ़ते धुएं, निर्माण गतिविधियों और हालिया मौसम बदलाव ने हालात को और बिगाड़ दिया है। प्रदूषण विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा स्तर पर भी सांस और दिल से संबंधित रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, बच्चों और बुजुर्गों पर इसका प्रभाव और ज्यादा गंभीर पड़ता है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर प्रदूषण नियंत्रण की कार्रवाई बेहद सुस्त नजर आ रही है। सड़कों पर उड़ती धूल ने भी लोगों का बुरा हाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें