फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अनमोल बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नोई समाज के प्रति की गई नकारात्मक टिप्पणी पर दी थी धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-31 अपराध शाखा ने अनमोल बिश्नोई के नाम पर धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बिश्नोई समाज के प्रति की गई नकारात्मक टिप्पणी पर नाराजगी के चलते शिकायतकर्ता को सबक सिखाने के लिए धमकी दी थी।
विज्ञापन

सेक्टर-37 थाना पुलिस में सतपाल तंवर नामक व्यक्ति ने शिकायत दी कि बीते 30 अक्तूबर को विदेशी नंबर से उसके फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से काफी बार कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आपको अनमोल बिश्नोई बताया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की। सेक्टर-31 अपराध शाखा ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजस्थान के जालौर निवासी 21 वर्षीय विकास बिश्नोई के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका किसी गैंग या गैंगस्टर से कोई संबंध नहीं है। सतपाल तंवर ने बिश्नोई समाज के प्रति सोशल मीडिया पर आक्रामक और भद्दी टिप्पणी की थी। इससे सतपाल तंवर के प्रति बिश्नोई समाज में नाराजगी थी। इसी वजह से आरोपी ने सतपाल तंवर को सबक सिखाने के लिए धमकी देने की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें