गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने डेबिट कार्ड छीनकर रुपये निकालने वाले आरोपी नूंह के सिरौली गांव निवासी आमिर को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से तीन हजार रुपये बरामद की है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आमिर ने धोखेधड़ी से महिला का डेबिट कार्ड का पिन नंबर लेकर 40 हजार रुपये निकालकर अपने साथियों के साथ बाइक से भाग गया था। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने 04 नवंबर 2024 को बादशाहपुर थाने में दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो