फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खाता उपलब्ध कराने पर मिलता था 20 फीसदी कमीशन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजीव चौक से रेवाड़ी जाने के लिए कैब में लिफ्ट देकर मारपीट करने व मोबाइल से रुपये ट्रांसफर कराने के मामले में पुलिस ने पांचवे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा की पुलिस ने आरोपी को बीते रविवार को राजस्थान से पकड़ा है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान डिंग (राजस्थान) के अकाता गांव निवासी साहिद (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी साहिद से एक हजार रुपये बरामद किए हैं। मामले में कार्रवाई के लिए साहिद को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस चार आरोपियों इंजमाम, साजिद, साहिल व एक नाबालिग लड़के को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक कार और लूटी गई राशि भी बरामद की जा चुकी है। पूछताछ व जांच में पता चला कि मामले में लूट करने की वारदात अंजाम देने वाला नाबालिग लड़का आरोपी साहिद के मामा का लड़का है। नाबालिग आरोपी ने अपने साथी आरोपी साजिद, साहिल व अन्य एक आरोपी के साथ मिलकर लूट करने की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के दौरान नाबालिग आरोपी ने आरोपी साहिद को कॉल करके एक फर्जी बैंक खाता मांगा तो इसने अपने एक साथी इंजमाम का बैंक खाता दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें