फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुन्हाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता को आरोपियों के परिजनों की ओर से लगातार धमकी मिल रही हैं। इसको लेकर परिजन शनिवार को पुन्हाना थाना प्रभारी से मिले।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोसी दीना का भांजा तारिफ अक्सर उनके घर आता-जाता है। जनवरी 2023 में पीड़िता घर पर अकेली थी तभी तारीफ उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और किसी को बताने से मना कर दिया। कुछ दिन पहले उसके पेट में दर्द हुआ तो उसके पिता ने उसे डॉक्टर को दिखाया जिसके बाद पता चला की वो 5 माह की गर्भवती है। इसके बाद उसने घटना की पूरी जानकारी परिजनों के बताई। परिजनों ने जब आरोपी के परिजनों को इसके बारे में बताया कि तो आरोपी के परिजन सारमीन, आजाद, जानू, अज्जी व अन्य ने उसके परिजनों के साथ लात घूसों से मारपीट की और उन्हें गांव छोड़ने की धमकी दी। पीड़ित युवती का कहना है कि वो दिव्यांग है और गांव में उनका अकेला परिवार है। आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं जो उन्हें देख लेने व गांव से भगाने जैसी धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन


-

तत्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। - सुनील, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें