फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्टडी टेबल में लग गई दीमक, दुकानदार को वापस करने होंगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
28 हजार रुपये में खरीदी थी टेबल, दुकानदार का था आश्वासन कि कभी नहीं लगेगी दीपक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। स्टडी टेबल खरीदने के कुछ दिन बाद ही उसमें दीमक लगने पर दुकानदार को ब्याज समेत रुपये वापस करने होंगे। दुकानदार ने आश्वासन दिया था कि स्टडी टेबल में दीमक नहीं लगेगी। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने दिया है। सेक्टर-43 निवासी मोहन बंसीवाल ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सराफ फर्नीचर से सॉलिड वुड बक बुक केस 28,814 रुपये में खरीदा था। उनका कहना है कि डिलीवरी के कुछ दिनों बाद ही स्टडी टेबल से सफेद पाउडर जैसा पदार्थ निकलने लगा, जो दीमक लगने का संकेत था। दुकानदार ने ऐसा न होने की लाइफटाइम वारंटी दी थी।

शिकायतकर्ता ने एक अप्रैल 2025 को फोन और ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी। सराफ फर्नीचर ने 2 अप्रैल 2025 के ईमेल में खामी स्वीकार करते हुए जल्द रिप्लेसमेंट भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन रिप्लेसमेंट नहीं भेजा गया। मामले में दुकानदार की तरफ से आयोग में कोई भी दलील पेश नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने आदेश दिया है कि दुकानदार शिकायतकर्ता को 28,814 रुपये 27 अक्टूबर 2024 से भुगतान देने तक नौ प्रतिशत की दर से ब्याज के साथ वापस करेगा। इस दौरान उन्हें हुई मानसिक परेशानी होने पर 15 हजार रुपये का मुआवजा और कानूनी प्रक्रिया पर हुए खर्च के लिए 10 हजार रुपये भी देने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें