फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के नए कार्यालय का टेंडर रद्द, दोबारा होगी टेंडर प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम के नए कार्यालय के निर्माण के लिए लगाया गया टेंडर निगम ने सोमवार को रद्द कर दिया है। जगह बदलने के कारण टेंडर को रद्द किया गया है। पहले व्यापार सदन के अंदर निगम कार्यालय बनाया जाना था, लेकिन अब व्यापार सदन की जमीन पर ही एमजी रोड के साथ निगम कार्यालय बनाया जाएगा, जिससे लोगों को आवाजाही में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। निगम नए कार्यालय के निर्माण पर करीब 116 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले 12 वर्षों से किराए के भवन में अपना कार्यालय चला रहे नगर निगम का अब अपना खुद का कार्यालय होगा। गत वर्ष ही निगम को कार्यालय के बजट की अनुमति मुख्यालय से मिली है। निगम का नया कार्यालय सेक्टर-14 स्थित व्यापार सदन की जमीन पर बनाया जाना है, लेकिन पहले निगम की ओर से कार्यालय को व्यापार सदन की अंदर की जमीन पर बनाया जाना था।
निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह ने इसको एमजी रोड की तरफ बनाने निर्देश दिए, ताकि लोगों को आसानी से निगम कार्यालय दिख सके और आनेजाने में भी परेशानी नहीं हो। कार्यालय निर्माण के लिए 116 करोड़ रुपये खर्च कर इसे दस मंजिला बनाया जाना है। व्यापार सदन की खाली पड़ी करीब तीन एकड़ जमीन में इसका निर्माण किया जाना है। एक बार टेंडर रद्द करने से अब नए कार्यालय का निर्माण शुरू होने में छह माह का समय और लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जगह बदलने के कारण नए कार्यालय की टेंडर प्रक्रिया दोबारा से शुरू की जाएगी। कार्यालय को अब एमजी रोड तरफ बनाया जाएगा।
-एनडी वशिष्ठ, मुख्य अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें