गुरुग्राम। चार साल पहले 33 किलो गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी को अदालत ने दस साल कारावास की सजा सुनाई है। कारावास की सजा के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह आदेश अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार दीवान की अदालत ने दिया है।
क्राइम ब्रांच पालम विहार ने 24 अप्रैल 2020 को डीके प्रोजेक्ट सहजावास के पास एक युवक को 33 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। थाना भोंडसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान सलेम निवासी नूंह के रूप में हुई थी। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के खिलाफ पेश सभी साक्ष्य व गवाह के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए दस साल कारावास की सजा सुनाई है।