फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दस साल की किशोरी से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ने किया दुष्कर्म तो दूसरे ने बनाई वीडियो, आरोपी बाल सुधार गृह पहुंचे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 50 क्षेत्र में झुग्गी में रहने वाली 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने व उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। ईस्ट जोन की महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को जुनायल कोर्ट में पेश किया। जहां पर उनको 14 दिन के लिए बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पांच दिन पहले सेक्टर 50 की झुग्गी में रहने वाले दो 15 साल के बच्चों ने एक दस साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर एक सूनसान जगह ले गए। जहां पर एक आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो दूसरे आरोपी ने उसका वीडियो बहा रहा था। वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी परिवार वालों को दी। वारदात के समय परिवार के गोग अपने काम पर गए थे। वह बच्ची को लेकर पहले सेक्टर 50 थाने पहुंचे । जहां पर उनको सेक्टर 51 महिला थाना भेजा गया। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता का बयान दर्ज कराने के साथ ही उसका मेडिकल कराया। महिला पुलिस की ओर से पीड़िता की कांउसलिंग भी करायी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें