फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले के 10 स्कूलों में प्रिंसिपल नहीं, कैसे सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था?

विज्ञापन
जैकबपूरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
10 स्कूलों को नहीं मिला मुखिया, बिना प्रिंसिपल चल रही पढ़ाई और व्यवस्था
विज्ञापन

- गुरुग्राम ब्लॉक के 55 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में से 10 में पद खाली, शिक्षकों पर बढ़ा अतिरिक्त काम का बोझ
स्वरांजलि
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाए रखने में प्रिंसिपल की अहम भूमिका होती है, लेकिन गुरुग्राम ब्लॉक के 10 स्कूलों में यह पद खाली है। ऐसे में इन स्कूलों में पढ़ाई के साथ प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी भी दूसरे शिक्षकों को संभालनी पड़ रही है। इससे शिक्षकों पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ रहा है। जिले में कुल 573 स्कूल हैं। इनमें 367 प्राइमरी, 80 मिडिल, 27 हाई और 99 सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। वहीं, गुरुग्राम ब्लॉक में कुल 209 स्कूल हैं, जिनमें 55 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। इनमें से 10 स्कूलों में प्रिंसिपल का पद खाली है।
पढ़ाई के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारी भी-
स्कूल में प्रिंसिपल की जिम्मेदारी केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होती। शिक्षकों के काम की निगरानी, विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान, अनुशासन बनाए रखना और शिक्षा विभाग के निर्देशों को लागू करवाना भी उनके जिम्मे होता है। पद खाली होने पर ये काम दूसरे शिक्षकों को संभालने पड़ते हैं। इससे उनकी नियमित शिक्षण गतिविधियां भी प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में भी बढ़ती जिम्मेदारी-
सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, शिक्षकों के बीच काम का बंटवारा और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर नजर रखना प्रिंसिपल की जिम्मेदारी होती है। इसके अलावा विभागीय रिपोर्ट तैयार करना, सरकारी योजनाओं को लागू करवाना और जरूरी रिकॉर्ड का रखरखाव भी करना होता है। ऐसे में प्रिंसिपल के पद खाली होने से स्कूलों की व्यवस्था संभालने का अतिरिक्त दबाव शिक्षकों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें