गुरुग्राम। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन शनिवार को भी शहर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे। इस दौरान मंदिरों में भगवान कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-शांति की कामना की। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई। जन्माष्टमी के अगले दिन भी बड़ी संख्या में लोगों के मंदिर पहुंचने से पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। बच्चों और महिलाओं में भी भगवान कृष्ण के दर्शन को लेकर उत्साह नजर आया। संवाद