फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भाजपा गुरुग्राम की ओर से शुक्रवार को जिला कार्यालय गुरुकमल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में भाजपा हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक ले जाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि भाजपा की सेवा ही संगठन की संस्कृति और अंत्योदय के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगी। कार्यशाला में जिला प्रभारी संदीप जोशी, प्रदेश सचिव हरविंद कोहली, पूर्व प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, बोधराज सीकरी सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें