फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में देखने को मिल रहे दो मौसम: गुरुग्राम में दिन में चढ़ता है पारा, रात होते ही गिर रहा तापमान

Sun, 04 Oct 2026 10:48 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

शहर में दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर बढ़ गया है। रविवार को अधिकतम 37 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में उमस, रात में ठंडक महसूस हो रही है। रात का तापमान और गिरेगा।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में बदलाव के साथ शहर में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप के साथ उमस लोगों को परेशान कर रही है, जबकि रात के समय तापमान गिरने से हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। मौसम के इस बदलाव के कारण लोगों को सुबह और रात में ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं, दोपहर को गर्मी परेशान कर रही है।

विज्ञापन

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में करीब 15 डिग्री का अंतर होने से मौसम का मिजाज तेजी से बदलता महसूस हो रहा है। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो जाती है। दोपहर के समय उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी अधिक महसूस हो रही है। खुले में काम करने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंडी हवा चलने लगती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंडक का एहसास हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें