गुरुग्राम। शहर में बीते दो दिन से पड़ रही तेज चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। बारिश के बाद मौसम में उमस बढ़ गई और तापमान में भी इजाफा हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दौरान तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, हल्के कपड़े पहनने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी है। संवाद