फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश के बाद चार डिग्री तक गिरा तापमान, तीन से पांच मई तक यलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बारिश के कारण तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी तीन से पांच मई तक यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में लगभग चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है जिससे रात के समय मौसम पहले की तुलना में अधिक ठंडक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दोपहर के समय तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का असर फिर से महसूस किया जा रहा है और सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बदलते मौसम के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें