फर्रुखनगर। ग्राम पंचायत जराऊ-सुंदरपुर और किसानों के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद का समाधान तहसीलदार सज्जन कुमार ने आपसी सहमति और राजस्व रिकॉर्ड की जांच के आधार पर कर दिया।
विज्ञापन
तहसीलदार ने राजस्व टीम और पटवारी समरदीप व विनोद के साथ मौके पर पहुंचकर विवादित भूमि की पैमाइश कराई, जिससे पंचायत और किसानों की जमीन की सीमाएं स्पष्ट हो गईं। अवैध कब्जे की स्थिति में पंचायत भूमि का कब्जा वापस दिलाया गया।