फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 29 Sep 2025 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार दोपहर से था लापता, श्मशान घाट के पास पेड़ पर मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। पैमाखेड़ा गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के श्मशान घाट के पास एक 17 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से लटका मिला। शव की पहचान गांव निवासी मोसिम (17) पुत्र मुबीन के रूप में हुई है। किशोर रविवार दोपहर से ही घर से लापता था, जिसकी परिजन लगातार तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, मौसिम रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के घरों में भी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। देर रात तक भी मौसिम घर नहीं लौटा, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई। सोमवार सुबह गांव के कुछ लोग श्मशान घाट की ओर गए, जहां उन्होंने पेड़ से लटका हुआ शव देखा। शव की पहचान होते ही गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा के अल आफिया अस्पताल भेज दिया। सिटी थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें