फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लापरवाहियों पर मरहम लगाती नजर आईं टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में मंगलवार को हुई भारी बारिश ने नगर निगम की मानसून तैयारियों की पोल खोल दी। समय पर ड्रेनेज की सफाई न होने के कारण शहर के कई मुख्य रास्तों और सोसाइटियों में भारी जलभराव हो गया। इसके बाद निगम की टीमें अपनी लापरवाहियों पर मरहम लगाती नजर आईं। स्थिति को संभालने के लिए इंजीनियरिंग विंग, स्वच्छता शाखा और फील्ड कर्मचारी सड़कों पर उतरे और पंपों के जरिये जलनिकासी का कार्य शुरू किया। जलभराव के चलते लगे लंबे ट्रैफिक जाम को देखते हुए अतिरिक्त निगमायुक्त, संयुक्त आयुक्त और स्थानीय पार्षदों ने खुद मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर स्थिति की निगरानी की। नगर निगम के अनुसार, उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता जलभराव वाले स्थानों से जल्द से जल्द पानी निकालकर यातायात को सामान्य बनाना रही, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें