फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस असेसमेंट को लेकर शिक्षकों को दिया जाएगा ऑनलाइन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से शिक्षकों के लिए 15 मार्च से ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जो 25 मार्च को संपन्न होगा। खेलो इंडिया फिटनेस असेसमेंट को लेकर ‘ट्रेनिंग फॉर ट्रेनी’ ऑनलाइन प्रोग्राम में स्कूलों के प्राचार्य, हेडमास्टर और फिजिकल एजुकेशन विषय के डीपीई एवं पीटीआई शामिल होंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रोग्राम के माध्यम से शिक्षकों को बताया जाएगा कि किस तरह से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जा सकता है। खिलाड़ियों के डाटा और उन्हें अलग-अलग टेस्ट के लिए तैयार करने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि 15 मार्च से शुरू होने वाले 10 दिवसीय प्रोग्राम से सभी स्कूलों को जोड़ें।
इस प्रोग्राम के माध्यम से शिक्षकों को बताया जाएगा कि खिलाड़ियों की फिटनेस पर खेलों के माध्यम से किस तरह से ध्यान रखा जा सकता है। किस तरह से खेल और खिलाड़ियों को आपस में जोड़ा जा सकता है। ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम में डीपीई और पीटीआई को बताया जाएगा कि स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें