फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिक्षकों को दी जाएगी एआई की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शिक्षकों को नई तकनीक की जानकारी देने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एससीईआरटी, हरियाणा 21 जुलाई को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं नैचुरल इंटेलिजेंस विषय पर राज्यस्तरीय लाइव वेबिनार आयोजित करेगा। इस वेबिनार में शिक्षा के क्षेत्र में एआई के बढ़ते उपयोग और उसके सही इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। एससीईआरटी ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और डाइट प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे वेबिनार की जानकारी और यूट्यूब लिंक सभी सरकारी और निजी स्कूलों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक शिक्षक और शिक्षा से जुड़े लोग इसमें शामिल हो सकें। वेबिनार में स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, डाइट के शिक्षक, काउंसलर, विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षा से जुड़े अन्य लोग भी भाग ले सकेंगे। इस दौरान विशेषज्ञ बताएंगे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है, यह शिक्षा में किस तरह मदद कर सकता है और पढ़ाई को कैसे अधिक आसान, रोचक और प्रभावी बनाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें