फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिक्षक बीएलओ ड्यूटी पर, छात्र लगाए बैठे टकटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई स्कूलों में अब तक सिलेबस अधूरा, 25 सितंबर से शुरू होंगी छमाही परीक्षाएं
विज्ञापन


रेणु कुमारी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा तीसरी से लेकर बारहवीं तक की छमाही परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो गई है। ये परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू होंगी। परीक्षा में सिर्फ 12 दिन बचे हैं लेकिन कई स्कूलों में विभिन्न विषयों का सिलेबस अब तक पूरा नहीं हुआ है। शिक्षकों और छात्रों के अनुसार कुछ कक्षाओं में पाठ्यक्रम के कई अध्याय पढ़ाए जाने बाकी हैं। छात्रों का कहना है कि अगर सिलेबस ही पूरा नहीं हुआ तो रिविजन कैसे करेंगे।

बता दें कि कई डाइट में शिक्षकों की ट्रेनिंग चल रही है। इसके अलावा कुछ शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी भी लगाई गई है। इससे स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं बचे शिक्षकों को नियमित कक्षाओं के साथ अन्य जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ रही हैं। स्कूलों के अध्यापकों को कहना है कि परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षण, प्रश्नपत्र वितरण, विद्यार्थियों की निगरानी और उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराने समेत कई जिम्मेदारियां शिक्षकों को निभानी होती हैं। पर्याप्त स्टाफ नहीं होने पर स्कूलों को इन व्यवस्थाओं को संभालने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल का नाम बीएलओ में गए शिक्षकों की संख्या कुल संख्या
राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिविल लाइन 7 50
राजकीय मॉडल सांस्कृतिक प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर 4-7 17 38
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 4-7 6 25
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कादीपुर 16 50
(कक्षा छठी से आठवीं तक)
छमाही परीक्षाएं नजदीक हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षक नियमित कक्षाएं नहीं ले रहे हैं, जिसकी वजह से कई विषयों का खुद ही सिलेबस पूरा करने का पड़ेगा। -मुस्कान
कई विषयों का सिलेबस पूरा करना अभी बाकी है। अगर शिक्षक चुनावी ड्यूटी में तो पढ़ाई पूरी करने में परेशानी हो रही है।- कुसुम
परीक्षा पास आ रही है और सिलेबस काफी ज्यादा बचा है। इसके बाद रिविजन भी करना है। शिक्षक उपलब्ध नहीं होंगे तो तैयारी पर असर पड़ सकता है। -आकृति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें