फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीएमश्री व मॉडल संस्कृति स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा सीपीडी आधारित प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। पीएमश्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों के सभी शिक्षकों के लिए सीबीएसई के अनिवार्य सीपीडी (कंटीन्यूअस प्रोफेशनल डेवलपमेंट) मानकों के अनुरूप एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार विभाग स्तर पर कराया जाएगा और इसमें सभी शिक्षकों की भागीदारी अनिवार्य होगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी शिक्षक को व्यक्तिगत रूप से सीबीएसई के अनिवार्य प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कराने या स्वयं खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। विभाग ही वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर के तहत सभी कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को सीबीएसई के निर्धारित नियमों, प्रशिक्षण ढांचे और क्रियान्वयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी। इससे शिक्षक स्कूल स्तर पर बेहतर तरीके से नियमों को लागू कर पाएंगे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षण गुणवत्ता को बढ़ाना और सीबीएसई दिशा-निर्देशों के अनुरूप शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन


सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित स्कूलों तक इन आदेशों को पहुंचाएं और सख्ती से पालन कराएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें