गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम में सोमवार को पीजीटी बायोलॉजी और टीजीटी साइंस शिक्षकों के दूसरे बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। एससीईआरटी हरियाणा के दिशा-निर्देशों के तहत यह प्रशिक्षण 17 से 21 अगस्त तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्रिंसिपल सुमिता रांगी ने किया। डाइट ट्रेनिंग विंग सदस्य डॉ. ओमबीर यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों का प्री-टेस्ट और पोस्ट-टेस्ट लिया जाएगा और प्रशिक्षण की इंपैक्ट स्टडी भी की जाएगी। ट्रेनिंग विंग इंचार्ज सोना यादव ने कहा कि शिक्षकों को 21वीं सदी के कौशल, समावेशी शिक्षा, एआई और डिजिटल टूल, विज्ञान किट, अनुभवात्मक अधिगम, एनईपी-2020 और एनसीएफ-2023 सहित कई विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद