फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बुजुर्ग को सकुशल परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र की ईआरवी टीम को रविवार रात को गश्त के दौरान बस स्टैंड के पास एक बुजुर्ग महिला अकेले बैठी हुई मिली। टीम ने महिला से बातचीत कर उनकी पहचान व अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त की। बुजुर्ग महिला उत्तर प्रदेश की थी तो पुलिस ने लखनऊ पुलिस से संपर्क स्थापित किया। बुजुर्ग महिला के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें सूचित किया। उत्तर प्रदेश के जिला लखनऊ के अर्पित शर्मा ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उनकी दादी फूलवती शनिवार को वृंदावन से अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों द्वारा उनकी लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत फूलवती को सुरक्षित एवं सकुशल उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें