फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टैक्सी चालक को बंधक बनाकर कार, 1300 रुपये और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। पटौदी थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक टैक्सी चालक को बंधक बनाकर कार, 1300 रुपये, मोबाइल सहित जरूरी दस्तावेज लूट लिए। बदमाशों ने पहले टैक्सी को गुरुग्राम के सेक्टर-12 से पटौदी के लिए किराये पर बुक किया था। कार के एकांत में पहुंचने पर वारदात को अंजाम दिया गया। कानपुर (उत्तर प्रदेश) के कुष्मांडा नगर निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम में झाड़सा में किराये पर रहता है और अपने ससुर के नाम पर कार लेकर रैपिडो, ऊबर, ओला में चलाता है। नौ अक्तूबर की रात को सेक्टर-12 से पटौदी के लिए बुकिंग मिली थी। पांच लोगों को गाड़ी में बैठाकर वह पटौदी के लिए चल पड़ा। जैसे ही कार पटौदी क्षेत्र के बाइपास के पास पहुंची तो एक व्यक्ति ने उल्टी आने की बात कहकर कार को रुकवा लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान हथियारबंद बदमाशों ने चालक दीपक कुमार को बंधक बना लिया। एक बदमाश ने पिस्टल व दूसरे ने चाकू निकालकर दीपक कुमार को काबू कर लिया और उससे कार, मोबाइल, 1300 रुपये नकदी, डेबिट कार्ड, लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज लूट लिए। चालक दीपक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने पटौदी थाने में एफआईआर दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें