फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम-फरीदाबाद स्टेट हाईवे पर बंधवाड़ी टोल पर बढ़ी टैक्स दरें

विज्ञापन
विज्ञापन
कार चालकों को अब 30 के बजाय 40 रुपये देने होंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद स्टेट हाईवे पर बंधवाड़ी स्थित टोल पर टैक्स बढ़ गया है। टोल पर कार का टैक्स 30 रुपये से बढ़कर 40 रुपये हो गया है। नई दरें लागू हो गईं है।
गुरुग्राम-फरीदाबाद स्टेट हाईवे से रोजाना 50 हजार वाहनों का आवागमन होता है। गुरुग्राम और फरीदाबाद नौकरी करने वाले लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लोगों को अब कार से एक बार में 40 रुपये जबकि आने व जाने के लिए टोल टैक्स देने पर 60 रुपये देने होंगे। लोक निर्माण विभाग ने इस रोड का निर्माण रिलायंस द्वारा कराया था। ऐसे में अभी रिलांयस ही टोल संचालित करता है। सरकार और कंपनी के शर्ताे के अनुसार टोल तीन साल, छह साल, नौ साल और 12 साल में टोल बढ़ाया जाना था। अब टोल के 12 साल होने पर रेट बढ़ाए गए हैं। इसमें गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बंधवाड़ी में टोल प्लाजा है, जबकि सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर धौज और एक क्रशर जोन में टोल प्लाजा है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने बताया कि बीओपी की शर्ताे के अनुसार तीन साल बाद रेट बढ़े हैं। दूसरी ओर टोल बढ़ने का लोग सोशल मीडिया पर विरोध जता रहे हैं। उनका कहना है कि टोल को इस रोड से हटाना चाहिए। उनका कहना है कि टोल से लोगों को रोज जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए रेट-

नए रेट के अनुसार अब कार चालकों को एक तरफ के लिए 40 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि 24 घंटे के अंदर आने-जाने के लिए 60 रुपये चुकाने होंगे। इससे पहले कार का एक तरफ का 30 रुपये टोल लगता था। वहीं, एमएक्सवी का 350 रुपये रखा गया है। इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। एलसीवी का 130 रुपये से बढ़कर 140 रुपये, ट्रैक्टर-ट्राली का 70 से बढ़कर 80 रुपये,बस का 150 से 170 और ट्रक का 280 से बढ़कर 300 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें