फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 44.96 लाख का टैक्स बकाया, प्रॉपर्टी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम ने जोन-4 क्षेत्र के कादरपुर स्थित लाइट ऑफ ड्रीम पार्क प्रॉपर्टी को सील कर दिया है। इस प्रॉपर्टी पर कुल 44.96 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, जो कि बार-बार नोटिस और चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी जमा नहीं कराया गया।
विज्ञापन


यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक के निर्देश पर जेडटीओ बीएस छोक्कर की टीम द्वारा की गई। निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रॉपर्टी को सील किया और प्रॉपर्टी मालिक को टैक्स बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जिन प्रॉपर्टी मालिकों ने अब तक अपना टैक्स जमा नहीं कराया है, उनके खिलाफ भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें