फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओपन कबड्डी टूर्नामेंट में ताऊ देवी लाल स्टेडियम की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा, राजस्थान व यूपी सहित कई राज्यों की 26 टीमों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में शनिवार को आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। अंडर-17 (बालक वर्ग) के इस टूर्नामेंट की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई, जिसमें हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की कुल 26 टीमों ने भाग लिया।



प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। फाइनल में ताऊ देवी लाल स्टेडियम की टीम ने फ्यूचर फाइटर अकादमी की टीम को ने 24-13 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, तीसरे स्थान पर मोहित नारवाल अकादमी की टीम रही। विजेता टीम को 11,000 रुपये, उपविजेता को 7,100 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को 2,100-2,100 रुपये का पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं और उन्हें भविष्य में बड़े स्तर पर खेलने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें