फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीवर शोधित पानी से हरा भरा होगा ताऊ देवीलाल पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शोधित पानी पार्क तक पहुंंचाने के लिए डाली जा रही पाइप लाइन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुुरुग्राम। साइबर सिटी में ताऊ देवी लाल पार्क सेक्टर-22, वायु सेना स्टेशन, पुरानी दिल्ली रोड और सनथ रोड की ग्रीन बेल्ट के पौधे सीवर शोधित पानी से हरे-भरे होंगे। इसके लिए सेक्टर-14 से सेक्टर 22 तक पाइप लाइन डाली जा रही है।
विज्ञापन

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सीवर शोधित पानी का प्रयोग ग्रीन बेल्ट और पार्काें के साथ कामर्शियल प्रयोग पर जोर दे रहा है। जीएमडीए पुरानी दिल्ली रोड, सनथ रोड, ताऊ देवी लाल पार्क सेक्टर-22 और वायु सेना स्टेशन में सीवर शोधित पानी की आपूर्ति के लिए पंपिंग मशीनरी और मुख्य वितरण रिसाइकिल पाइपलाइन के साथ भूमिगत टैंक का निर्माण कराने जा रहा है। पाइप लाइन नेताजी सुभाष चौक सेक्टर-14 से सेक्टर-22 स्थित ताऊ देवी लाल पार्क तक डाली जा रही है। एक अंडरग्राउंड टैंक नेताजी सुभाष पार्क और दूसरा ताऊ देवीलाल पार्क बनेगा। जीएमडीए के एसई प्रवीन कुमार ने बताया कि सीवर शोधित पानी का प्रयोग ग्रीन बेल्ट व पार्क में प्रयोग किया जाना। उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष पार्क से सेक्टर-22 तक पाइपलाइन डाली जा रही है। बहरामपुर से सीवर शोधित संयंत्र से पानी की मास्टर लाइन एमडीआई चौक के पास तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें