फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रोजगार की तलाश में आए युवक को टैंकर चालक ने रौंदा मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे मामले में कैब चालक के सिर पर चढ़ा बस का टायर, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में बेलगाम दौड़ते वाहनों की वजह से 19 जुलाई की शाम दो भीषण सड़क हादसे हुए, जिनमें एक डिलीवरी बॉय और एक कैब चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपीआर पुलिस चौकी क्षेत्र में रोजगार की तलाश में आए युवक को टैंकर चालक ने टक्कर मार दी। घायल युवक ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, बस अड्डा के गेट पर हिसार से आए एक कैब चालक को निजी बस ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
चालक की लापरवाही ने ली युवक की जान
एसपीआर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 जुलाई की शाम करीब 7.30 बजे पानी के टैंकर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक्टिवा सवार डिलीवरी बॉय की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक के पिता रामवीर ने टैंकर चालक के खिलाफ बादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मृतक की पहचान संभल (उत्तर प्रदेश) के पुसावली गांव निवासी दामोदर (22) के रूप में हुई है। वह करीब एक सप्ताह पहले ही रोजगार के लिए गुरुग्राम आया था। वर्तमान में वह सेक्टर-49 स्थित ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था। मृत युवक के पिता रामवीर ने पुलिस को बताया कि बेटा स्कूटी से सेक्टर-49 से बेगमपुर खटोला स्थित अपने आवास की ओर जा रहा था। जब वह अल्मेडा सोसाइटी के अंदर पहुंचा तो पानी के टैंकर ने तेज रफ्तार व लापरवाही से उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दामोदर को राहगीरों ने उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर चौकी एसपीआर चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

बस के अगले टायर से सिर व मुंह कुचला
शहर के मुख्य बस अड्डा के गेट पर निजी बस की चपेट में आने से कैब चालक की मौत हो गई। वह हिसार से गुरुग्राम में किसी काम से आए थे। हादसे में बस का अगला टायर से सिर व मुंह कुचल गया। मृतक के बेटे अभिषेक की शिकायत पर बस चालक विनोद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मृतक की पहचान हिसार (हरियाणा) के ठंडी सड़क बक्सी नगर निवासी दीपक के रूप में हुई है। वह कैब चालक थे और टैक्सी स्टैंड से अलग-अलग गाड़ियों की बुकिंग लेकर गाड़ियां छोड़ने या सवारियां छोड़ने का काम करते थे। मृतक के बेटे अभिषेक ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई को उनके पिता हिसार से गुरुग्राम किसी काम से आए थे। शाम करीब 5 बजे उनके पिता बस अड्डा के एंट्री गेट के पास खड़े थे। इसी दौरान निजी बस के चालक ने लापरवाही से बस को चलाते हुए दीपक को टक्कर मार दी और जिससे उनके सिर व मुंह के ऊपर से बस का अगला टायर उतरने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाने की पुलिस माैके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को हादसे के बारे में सूचना दी। सोमवार को परिजनों के गुुरुग्राम आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया।
-
घटनास्थल से बस को जब्त कर थाने में खड़ा किया गया और चालक विनोद कुमार को भी मौके से गिरफ्तार किया। चालक को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। - गिरीराज, जांच अधिकारी, सेक्टर-14 थाना
विज्ञापन

सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। एक्टिवा को टक्कर मारने वाले पानी के टैंकर की पहचान करके जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। - रविंद्र कुमार, जांच अधिकारी, एसपीआर चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें