फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टंकी लगी, पाइपलाइन, पांच साल बाद भी नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर की आरएंडआर कॉलोनी का हाल, यहां एयरपोर्ट के लिए जमीनें देने वाले किसानों को बसाया गया था
विज्ञापन

फोटो....
पुनीत कुमार

यमुना सिटी।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए पहले चरण में अपनी जमीनें देने वाले किसानों को आरएंडआर कॉलोनी में बसाने के पांच साल बाद भी पेयजल के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सोसाइटी में पानी की टंकी है, लोगों के घर तक सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछा दी गई है। सिर्फ कुछ नहीं दिया गया तो वो पानी का कनेक्शन।
विज्ञापन

प्रभावित किसानों का कहना है कि उन्हें कॉलोनी में रहते हुए करीब पांच साल हो गए। लोगों के घर के बाहर तक पाइपलाइन बिछाकर छोड़ दी गई हैं, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया है। लोगों को मजबूरी में निजी सबमर्सिबल और हैंडपंप से पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कई बार अधिकारियों के सामने भी गुहार लगाई लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


पानी की टंकी तो लगी है लेकिन पानी नहीं आता। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई -शाहरुख खान
कॉलोनी को बसे हुए करीब 5-6 हो गए लेकिन कभी भी टंकी से पानी नहीं आया। -फैमीद खान
पानी न होने से निवासियों को अपने घरों में सबमर्सिबल लगवाने पड़े हैं। -रहीसुद्दीन खान
टंकी भी लगाई और पाइप लाइन भी बिछाई गई लेकिन उस पाइप लाइन से कभी पानी नहीं आया। -निजामुद्दीन खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें