संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। राजकीय महाविद्यालय जाटौली मंडी में दो दिवसीय टैलेंट सर्च कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राचार्या डॉ. इंदु राव और कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. ज्योत्सना गुलाटी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में हस्तकला, चित्रकला, मेहंदी, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, गायन, काव्य पाठ, लोक नृत्य, मिमिक्री और बॉलीवुड नृत्य जैसी प्रतियोगिताएं हुईं।
मेहंदी में खुशबू प्रथम, अंचल द्वितीय तथा मंजू और लक्ष्मी तृतीय रहीं। रंगोली में खुशी ने पहला, प्राची ने दूसरा और लविशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में चिराग विजेता रहे। स्लोगन लेखन में काजल प्रथम, खुशी द्वितीय और विक्की तृतीय रहे। हिंदी काव्य पाठ में नवीता प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। अंग्रेजी काव्य पाठ में लविशा ने पहला स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में दीपिका सैनी प्रथम, खुशी द्वितीय और खुशबू तृतीय रहीं। गायन में प्रियांशी प्रथम, दीक्षा द्वितीय और एकलव्य तृतीय रहे। मिमिक्री में काजल प्रथम रहीं। बॉलीवुड नृत्य में लविशा प्रथम रहीं, जबकि लक्ष्मी को द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कल्चरल कमेटी की संयोजिका ज्योति सहित रवि कुमार पांडे, आशुतोष, सरिता, देविका, तितिक्षा और अन्य सदस्य मौजूद रहे।