फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घर-घर जाकर बताए जा रहे कुष्ठ रोग के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। 31 जनवरी से 13 फरवरी तक क्षेत्र में लेप्रोसी (कुष्ठ रोग) जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को लेप्रोसी के लक्षण और संकेतों के बारे में जानकारी देना है, ताकि बीमारी का समय पर पता लगाया जा सके और उसका सही इलाज शुरू किया जा सके। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के एएनएम और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को लेप्रोसी के शुरुआती लक्षण जैसे त्वचा पर दाने, झुर्रियां, संवेदनहीन त्वचा और नसों में कमजोरी के बारे में समझा रहे हैं। लोग अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस बीमारी के बारे में जागरूक कर रहे हैं। नखड़ोला पीएचसी केंद्र डॉ. तरुण चोपड़ा ने बताया कि समय पर पहचान और इलाज से लेप्रोसी पूरी तरह ठीक की जा सकती है। जनता से अपील की गई है कि यदि किसी में लेप्रोसी के लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें