फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठास और मस्ती: गुरुग्राम में त्योहार का होगा डबल डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्सव 2026: सोसाइटियों में सजेगी लोहड़ी की महफिल
विज्ञापन

सामुदायिक भवनों और क्लब हाउसों में रंगारंग कार्यक्रमों, गिद्धा-भांगड़ा और पारंपरिक मेलों का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम में वर्ष 2026 की लोहड़ी और मकर संक्रांति को लेकर उत्सव का माहौल है। शहर के विभिन्न सेक्टरों, सोसाइटियों और मंदिर परिसरों में सामूहिक रूप से त्योहार मनाने की व्यापक तैयारियां चल रही हैं। इस वर्ष विशेष रूप से सामुदायिक भवनों और क्लब हाउसों में रंगारंग कार्यक्रमों, गिद्धा-भांगड़ा और पारंपरिक मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
सेक्टरों और सोसाइटियों में खास उत्साह

सेक्टर-37 स्थित बीपीटीपी पार्क सेरेन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि बीपीटीपी पार्क सेरेन और सेक्टर-109 की एटीएस ककून सोसाइटी में आरडब्ल्यूए द्वारा भव्य स्तर पर लोहड़ी जलाने की व्यवस्था की गई है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गौरव मंगला ने बताया कि सेक्टर-15 पार्ट-1 के सामुदायिक भवन में क्षेत्रीय निवासियों द्वारा सामूहिक आयोजन किया जाएगा, जहां पारंपरिक लोक गीतों की प्रस्तुति होगी। वहीं, सेक्टर-90 की डीएलएफ न्यू टाउन हाइट्स सोसाइटी में सांस्कृतिक टीम द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें बाहरी प्रोफेशनल डांस ग्रुप गिद्धा और भांगड़ा की प्रस्तुति देंगे।सेक्टर-चार के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने बताया कि सेक्टर-चार कृष्ण मंदिर में लोहड़ी और मकर संक्राति का त्योहार धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

परंपरा और उल्लास का संगम

सेक्टर-102 की इंपीरियल गार्डन सोसाइटी की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजबाला सांगवान के अनुसार, निवासियों के बीच एकता बढ़ाने के लिए रेवड़ी, गजक और मूंगफली का वितरण किया जाएगा। पुराने शहर के पंजाबी बहुल इलाकों जैसे मदनपुरी, अर्जुन नगर, बलदेव नगर और प्रताप नगर में उन परिवारों में विशेष उत्साह है, जिनके घर में पिछले एक साल में शादी हुई है या बच्चे का जन्म हुआ है।

धार्मिक अनुष्ठान और दान-पुण्य

मकर संक्रांति के अवसर पर सेक्टर-4 स्थित कृष्ण मंदिर और सिद्धेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। सिद्धेश्वर मंदिर के पुजारी लक्ष्मी कांत शास्त्री ने बताया कि 2026 की संक्रांति पर दान-पुण्य का विशेष महत्व है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार, प्रयागराज और गढ़मुक्तेश्वर जाने की योजना बना रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग मंदिरों में खिचड़ी और गर्म कपड़ों का दान कर पुण्य कमाएंगे।
विज्ञापन


श्रमिकों के साथ मनाएंगे त्योहार

गुरुग्राम। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) इस साल समाज के कमजोर तबके और श्रमिकों के परिवारों के साथ लोहड़ी और मकर संक्राति का पर्व मना रही है। सेक्टर-37 स्थित पेस सिटी टू के पार्किंग ग्राउंड में पीएफटीआई फाउंडेशन 14 जनवरी को सुबह 11.30 बजे से श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों के साथ लोहड़ी और मकर संक्राति का पर्व मनाएंगे। इस मौके पर उनके लिए भंडारा आयोजित किया जाएगा, साथ में कंबल और कैप का वितरण होगा। पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी ने कहा कि इससे संबंधित तैयारियां पूरी की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें