फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीडन की कंपनी करेगी 3500 करोड़ का निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को गुरुग्राम में स्वीडन के इंग्का सेंटर्स के उत्तर भारत में पहले आइकिया ‘मिक्सड यूज कॉमर्शियल प्रोजेक्ट‘ का भूमि पूजन कर इसके निर्माण का शुभारंभ किया। लगभग 3500 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाले मिश्रित उपयोग वाले इस आइकिया प्रोजेक्ट का निर्माण गुरुग्राम के सेक्टर 47 में होगा। स्वीडन के भारत में राजदूत क्लास मोलिन भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हरियाणा को कर्म की भूमि, संभावनाओं और समृद्धि की भूमि बताते हुए यहां पर इंग्का सेंटर्स और आइकिया प्रोजेक्ट का हरियाणा में आने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उत्तर भारत तथा इस क्षेत्र के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक विश्व स्तरीय रिटेल एवं लेजर गणतव्य होगा। इससे निवेश के साथ-साथ रोजगार और व्यापार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में ‘ईज ऑफ डूईंग बिजनेस‘ को संभव बनाने के लिए कई प्रभावी कदम उठा चुकी है और यह प्रोजेक्ट इस क्षेत्र के लिए हमारी विकास योजनाओं का एक और प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में नई तकनीक और डिजिटल इंटरफेस एक ऐसी दुनिया का निर्माण कर रहे हैं जो नए अवसरों और चुनौतियों दोनों को खोल रही है। नई प्रक्रियाएं और नए उत्पाद आर्थिक विकास के नए रास्ते खोल रहे हैं। लोग और मानवीय मूल्य हमेशा विकास और प्रगति के केंद्र में होते हैं इसलिए हमें भी आपसी जुड़ाव की सोच के साथ काम करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की आपसी सहभागिता का प्रभाव विश्व में दिखाई देगा। जो देश या प्रदेश इन परिस्थितियों का लाभ उठाएगा वहीं प्रगति की राह पर आगे बढे़गा।
कार्यक्रम में बताया गया कि इस प्रोजेक्ट में इंग्का सेंटर्स 400 मिलियन पाउंड अर्थात 3500 करोड़ रुपये निवेश करेगा। यहां पर बेहतरीन रिटेल, वर्कस्पेस और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए स्पेस होंगे। प्रोजेक्ट से लगभग 2500 नौकरियों का सृजन होने की उम्मीद है। इस अवसर पर स्वीडन के भारत में राजदूत क्लास मोलिन, आइकिया इंडिया की सीईओ सुसाने पुलवेरर, इंग्का सेंटर्स से जेन क्रिस्टेन सन तथा उनके टीम के सदस्य, एचएसआईआईडीसी से पवन चौधरी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें