फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसवीएसयू स्मार्ट स्किल-स्मार्ट मशीन मिशन पर करेगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय एसवीएसयू स्मार्ट स्किल-स्मार्ट मशीन पर मिशन के रूप में काम करेगा। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए स्किल और जॉब रोल तैयार करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के गुरुग्राम कैंपस में इंडस्ट्री के विशेषज्ञों की गोल मेज कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन इंडस्ट्री रिलेशंस एंड एलुमिनाई अफेयर्स इरा की ओर से किया गया। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने की।
उन्होंने कहा कि केवल मशीनें स्मार्ट होने से काम नहीं चलेगा, जब तक उन्हें चलाने वाले लोग भी नई तकनीक में कुशल न हो। इंडस्ट्री को ऐसे मानव संसाधनों की जरूरत है जो आधुनिक तकनीक को समझ सकें। कुलगुरु ने बोर्ड ऑफ स्टडी में औद्योगिक साझेदारों की भागीदारी बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे स्किल आधारित पाठ्यक्रम को अधिक कारगर बनाने में मदद मिलेगी। इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज ने सभी उद्योग प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


सुजूकी आर एंड डी इंडिया के एचआर हेड मुस्सरत हुसैन ने बताया कि ऑटो इंडस्ट्री में सेमी कंडक्टर, ईवी चार्जिंग सिस्टम और स्मार्ट हाईवे जैसे क्षेत्रों में स्किल्ड लोगों की कमी है। सेमी कंडक्टर से लेकर ईवी चार्जिंग सिस्टम तक के लिए कुशल लोगों की आवश्यकता है। मुस्सरत हुसैन ने स्मार्ट हाइवे की जरूरतों पर मंथन किया। हीरो मोटोकॉर्प के एचआर हेड धर्म रक्षित ने कहा कि नई टेक्नोलॉजी के अनुसार स्किल विकसित करनी होंगी और फैकल्टी को भी इंडस्ट्री ट्रेनिंग मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर इंडस्ट्री फॉर पॉइंट ओ के चेयरपर्सन प्रोफेसर कुलवंत सिंह, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के डायरेक्टर डॉ. मनी कंवर सिंह, उप निदेशक अमीष अमेय, डीटीपीओ डॉ. विकास भदौरिया, प्रोफेसर जॉय कुरियाकोज, डॉ. गुरप्रीत कौर एवं सोनल गर्ग सहित एसवीएसयू और इंडस्ट्री के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें