गुरुग्राम। पढ़ाई बीच में छोड़ चुके ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से आज से सर्वे अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान 1 जनवरी से 9 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत शिक्षा विभाग की टीमें घर-घर जाकर ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की पहचान करेंगी और उनके अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को एक बार फिर से स्कूल से जोड़ने का प्रयास करेंगी। सर्वे के दौरान विद्यार्थियों की उम्र, कक्षा, पढ़ाई छोड़ने के कारण एकत्र किया जाएगा। संवाद