फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नेहरू स्टेडियम में रिहैबलिटेशन सेंटर और स्पीड क्लाइंबिंग वॉल के लिए सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट घोषणा के तहत होंगी दोनों सुविधाएं, जगह तय होने के बाद तैयार होगा लागत और ड्राइंग का ब्योरा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम में रिहैबलिटेशन सेंटर और स्पीड क्लाइंबिंग वॉल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। हरियाणा सरकार की बजट घोषणा के तहत प्रस्तावित दोनों परियोजनाओं के लिए स्टेडियम में सोमवार से सर्वे शुरू कर दिया गया है। निर्माण के लिए उपयुक्त जगह चिह्नित की जा रही है।
रिहैबलिटेशन सेंटर के निर्माण से खिलाड़ियों को चोट लगने के बाद रिकवरी और पुनर्वास से जुड़ी सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, स्पीड क्लाइंबिंग वॉल से इस खेल का प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन




निर्माण हरियाणा स्टेट रोड्स एवं ब्रिजेस डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएसआरडीसी) की ओर से करवाया जाना है। इसके लिए खेल विभाग को प्रस्तावित निर्माण की अनुमानित लागत का विस्तृत ब्योरा और ड्राइंग तैयार करवाकर संबंधित विभाग को भेजनी है। इसके बाद परियोजना आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि नेहरू स्टेडियम में रिहैबलिटेशन सेंटर और स्पीड क्लाइंबिंग वॉल के निर्माण के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। अभी दोनों सुविधाओं के लिए उपयुक्त जगह देखी जा रही है। जगह तय होने के बाद अनुमानित लागत और ड्राइंग तैयार कर आगे की प्रक्रिया के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें