फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसडीएम का औचक निरीक्षण नदारद मिले कई अधिकारी-कर्मचारी

Fri, 18 Aug 2023 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। एसडीएम फिरोजपुर झिरका द्वारा शुक्रवार सुबह नगर पालिका कार्यालय में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नगरपालिका कार्यालय का हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में लेकर अधिकारी और कर्मचारियों की हाजिरी की बारीकी से जांच की। अधिकारी और कर्मचारी नदारद पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


एसडीएम डॉ. चिनार चहल ने बताया कि लंबे समय से नपा कार्यालय में अधिकारियों के नहीं आने शिकायत लगातार उन्हें मिल रही थी। वह शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं। कार्यालय में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों के बारे में पूछताछ की और हाजिरी रजिस्टर लेकर नदारद अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। एसडीएम का कहना है कि मौके का कोई भी अधिकारी नगर पालिका कार्यालय में नहीं मिला। अगर कर्मचारी अधिकारी अपनी आदतों से बात नहीं आते हैं तो उच्च अधिकारियों को लिखने में भी उन्हें कोई गुरेज नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें