फर्रुखनगर। क्षेत्र के कई मोहल्लों में एक महीने से गंदे एवं बदबूदार पानी की सप्लाई आने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कई वार्डों के निवासी गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पब्लिक हेल्थ की ओर से जो पानी की सप्लाई की जा रही है, वह काफी बदबूदार व गंदा है। स्थानीय निवासियों ने पार्षद जसवंत सैनी, पार्षद भगत सिंह, पार्षद प्रीति सोनी, मोतीलाल वर्मा, विजय गोयल, समाजसेवी गौरी शंकर शर्मा आदि से समस्या के समाधान की मांग की है। इसके अलावा उक्त समस्या से संबंधित अधिकारियों को भी शिकायत दी गई है। इस संदर्भ में एसडीओ जय ने कहा कि कर्मचारियों को इसके लिए लगाया गया था। पाइपलाइन में लीकेज को ढूंढा जा रहा है, जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद