फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने वाले चालक को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैक फिल्म लगाकर खतरनाक तरीके से चलाई थी गाड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस की ईआरवी गाड़ी को टक्कर मारने वाले स्काॅर्पियो के चालक को अदालत में पेश करके 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। आरोपी चालक के खिलाफ डीएलएफ फेज-2 थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
बीते मंगलवार की रात स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाकर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने संबंधी वीटी हुई थी। गाड़ी पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। स्कॉर्पियो का चालक डीएलएफ क्षेत्र की सड़कों पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को जान का खतरा पहुंचा सकता था। सुशांतलोक थाना के प्रभारी ने स्काॅर्पियो गाड़ी को पकड़ने की वीटी कराई थी। वहीं, पेट्रोलिंग पर सहायक पुलिस आयुक्त (सदर) यशवंत ने भी इस गाड़ी को काबू करने संबंधी संदेश जारी किए थे। वीटी पर स्कार्पियो गाड़ी संबंधी सूचना मिलने पर पुलिस ईआरवी-246 की टीम ने हूटर बजाकर चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वहीं, सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास चालक ने स्कॉर्पियाे से ईआरवी गाड़ी को टक्कर मारकर पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्कार्पियो के चालक को काबू किया। चालक की पहचान बागपत (उत्तर प्रदेश) के सलावतपुर गांव निवासी भारत के रूप में कराई। चालक शराब के नशे में मिला था। वहीं, गाड़ी में बैठे अन्य युवक पलवल के गांव प्रथला निवासी साहिल तंवर के मामले में संलिप्त नहीं होने पर छोड़ दिया था।
विज्ञापन




वर्जन
डीएलएफ फेज-2 थाने के निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो के चालक को दूसरों की जान खतरे में डालने, सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचाने का प्रयास करने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चालक को अदालत में पेश करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें