फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर -100: सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने ‘सुपर-100’ कार्यक्रम के अंतर्गत 2021-23 के लिए विद्यार्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू हो गए हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन लिंक 10 जुलाई 2021 तक खुला रहेगा।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने राजकीय स्कूलों से 10वीं कक्षा पास की है। वर्तमान में राजकीय स्कूलों में 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय पढ़ रहे हैं, ऐसे विद्यार्थी ही 2021-23 के लिए पात्र होंगे। आवेदनकर्ता विद्यार्थी एनईईटी-2023 के लिए निर्धारित आयु नियमों के अनुसार ही अपना आवेदन करें।
परीक्षा में चयनित छात्रों को दो साल तक मुफ्त कोचिंग और आगे उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य होनहार छात्रों को निशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करना है। ऐसे छात्र, जो काबिल तो हैं लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं से वंचित रह जाते हैं, उनके लिए यह योजना किसी संजीवनी से कम नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें