गुरुग्राम। जैकबपूरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 14 जुलाई को सुपर-100 योजना की अतिरिक्त सीटों के लिए एचएस-100 लेवल-1 परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 221 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 132 ने परीक्षा दी, जबकि 89 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सभी इंतजाम किए गए। सुपर-100 योजना के तहत आयोजित यह परीक्षा अतिरिक्त सीटों पर मेधावी विद्यार्थियों के चयन के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस योजना के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए विशेष शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं निशुल्क कोचिंग का लाभ मिलेगा।